एन आई एन,
पिथौरागढ़। बाल साहित्यकार इंजीनियर ललित शौर्य की नई पुस्तक प्रदूषण पर प्रहार का विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक प्रदूषण के प्रति जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
लेखक ललित ने कहा कि यह पुस्तक उत्तराखंड प्रदूषण न्यूनतम बोर्ड के सदस्य सचिव पराग मधुकर धकाते के मार्गदर्शन में लिखी गई है। इसका उद्देश्य लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों के प्रति जागरूक करना है।