एन आई एन,
पिथौरागढ़। धारचूला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अंबीराम और तहसीलदार की टीम ने आज गोठी के पास एक पिकअप को अवैध रेत से लदा हुआ पाया।
चालक के पास कोई वैध कागज नहीं मिले। इस पर वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।