एन आई एन,
पिथौरागढ़। सुरक्षित ईंधन और सुरक्षित जीवन अभियान के तहत आज जिला जज धनंजय चतुर्वेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन, सिविल जज सीनियर डिवीजन रमेश चंद्र, सिविल जज जूनियर डिवीजन शिव सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट सहित तमाम अधिवक्ता और कर्मचारी पैदल चलकर न्यायालय पहुंचे। जिला जज धनंजय चतुर्वेदी ने कहा है कि वर्तमान में ऊर्जा का संरक्षण बेहद जरूरी है।
इसी उद्देश्य से न्यायिक अधिकारी अधिवक्ता और कर्मचारी सप्ताह में 2 दिन पैदल चलकर न्यायालय पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पैदल चलना केवल ऊर्जा संरक्षण में ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह शारीरिक रूप से लोगों को फिट रखने में भी बेहद जरूरी है।