एन आई एन,
पिथौरागढ़। श्रम विभाग की साइट पिछले एक माह से ठप पड़ी है। जिस कारण नए कार्ड, नवीनीकरण ,छात्रवृत्ति कन्यादान राशि के कार्य ठप पड़े हुए हैं पूर्व सैनिक राजेश भट्ट ने कहा कि लोग दूरदराज से कार्ड नवीनीकरण पंजीकरण आदि कार्यों के लिए आ रहे हैं।
उन्हें भूखे प्यासे दिनभर खड़ा रहना पड़ रहा है और अंत में वे खाली हाथ वापस लौट रहे हैं। उन्होंने साइट को अविलंब ठीक कराये जाने की मांग की है।