एन आई एन,

पिथौरागढ़। पेट्रोल पंपों में उमड रही भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अपील जारी की है। प्रशासन ने  कहा है कि पेट्रोल पंपों से खुले बर्तन बोतल आदि में पेट्रोल डीजल लेना प्रतिबंधित है।

इसके अलावा पेट्रोल डीजल की जमाखोरी करने वाले और कालाबाजारी करने वालों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सीधे कार्रवाई होगी। कहा गया है कि पेट्रोल पंप में ऐसी कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो तत्काल लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। साथ ही कठोर कानूनी कार्रवाई भी होगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp