एन आई एन,

पिथौरागढ़। में गुरुवार को पड़ी गर्मी ने पिछले कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भुपेंद्र सिंह महर ने बताया पिछले वर्ष मई माह में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा था। आज गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज हुआ है। पिछले वर्ष जून माह में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड रहा था।

नगर में रहने वाले तमाम लोगों ने बताया कि उन्होंने मई माह में पहली बार इतनी गर्मी देखी है, लोग घरों में पंखे कूलर और एसी भी चला रहे हैं। दुपहिया वाहन चालकों ने भी गर्मी से बचने के लिए मुंह बाध रखे थे, बाजारों में भी सूनसानी छाई रही।



Share on Facebook Share on WhatsApp