एन आई एन पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने सोशल मीडिया पर की जाने वाली पोस्टों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश सभी थाना प्रभारी को दिए हैं। उन्हें कहा कि भ्रामक और वैधानिक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को उन्होंने अपराध गोष्ठी और मासिक सम्मेलन का आयोजन किया। गोष्ठी में माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।
उप निरीक्षक कमलेश जोशी को बेस्ट एम्पलाई ऑफ द मंथ का पुरस्कार मिला। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों, कर्मचारियों की व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं की जानकारी ली और उनका समाधान किया। लंबित विवेचना की समीक्षा करते हुए उन्होंने त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि बाहरी व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।