एन आई एन,

पिथौरागढ़। के  धारचूला तहसील में एक ही रात में दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना हाई एल्टीट्यूड ज्योलिंगकांग में हुई, जहां बीआरओ के मजदूर कालीशवर हंसदा निवासी झारखंड को अचानक सीने में दर्द हुआ। उन्हें उपचार के लिए धारचूला लाया जा रहा था लेकिन मार्ग में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉ राजेंद्र गुंज्याल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हार्ट अटैक का लग रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। थाना प्रभारी हरेंद्र नेगी ने कहा कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। नगर की खाशड़ी गली में रहने वाले 34 वर्षीय लोकेश वर्मा को भी बीती रात्रि अचानक सीने में दर्द हुआ परिजन उन्हें लेकर अस्पताल आ रहे थे। मार्ग में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।



Share on Facebook Share on WhatsApp