एन आई एन,
पिथौरागढ़। जिले में करोड़ों रुपए की ठगी के आरोपी जगदीश पुनेठा की जमानत विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट नैनीताल कुलदीप शर्मा ने खारिज कर दी है। अभियोजन अधिकारी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि वर्ष 2015 में जगदीश पुनेठा के खिलाफ पिथौरागढ़ कोतवाली में तीन मुकदमे कायम हुए थे।
उसने गैंग बनाकर लोगों के साथ ठगी की थी। इसी आधार पर उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद जगदीश देश छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर उसे दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। विद्वान अभियोजन अधिकारी ने न्यायालय के समक्ष तर्क रखा था कि जमानत मिलने पर वह फिर देश छोड़कर फरार हो सकता है न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी।