एन आई एन,
पिथौरागढ़। सिंगाली गांव निवासी भुवन चंद्र ओझा का आकस्मिक निधन हो गया है। वह अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से पत्नी भारती ओझा और 4 वर्ष के छोटे पुत्र के समक्ष जीवन यापन की चुनौती खड़ी हो गई है।
क्षेत्र के लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने जिले के लोगों से इस परिवार की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया है।