एन आई एन,

पिथौरागढ़। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि 21वीं सदी में सूचना क्रांति का सपना देखने वाले राजीव गांधी की दूर दृष्टि आज सच साबित हो रही है। उन्होंने युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कराई। 

इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, मनोज ओझा ने भी उनके कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष निशिद उप्रेती, मनोज ठकुराठी, निकिता वर्मा, जगदीश बिष्ट, काशिफ, अमित कुमार, नितेश कुमार, रोहित बिष्ट, आशीष हॉवर्ड, हरीश कुमार, शंकर लाल आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp