एन आई एन,

पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम  द्वारा संचालित आदि कैलाश यात्रा का चौथा दल यात्रा पूर्ण कर चौकोड़ी पहुंचा। यहां पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी के प्रबंधक दीपक पंत के नेतृत्व में यात्रियों का पारंपरिक कुमाऊंनी रीति-रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान पर्यटक आवास गृह परिसर में यात्रियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। यात्रियों ने वर्तमान पर्यावरणीय परिस्थितियों को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

यात्रियों को कुमाऊंनी संस्कृति से परिचित कराने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजन भी परोसे गए, जिसकी सभी यात्रियों ने सराहना की। पाताल भुवनेश्वर के दर्शन करने के बाद यात्रा दल अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गया।

यात्रा दल में सबसे बुजुर्ग यात्री केरल के मुराली बालाजी रहे, जबकि सबसे कम उम्र के यात्री उत्तर प्रदेश के भरत बंसल थे। दल में केरल से 4, दिल्ली से 4, पुणे से 3, कर्नाटक से 2 तथा उत्तर प्रदेश, चेन्नई और तमिलनाडु से एक-एक यात्री शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp