एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले के प्रगति पब्लिक स्कूल मुवानी का 23वां वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक बिशन सिंह चुफाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।

विधायक चुफाल ने विद्यालय को विधायक निधि से तीन कंप्यूटर, एक प्रिंटर , एक स्मार्ट बोर्ड और फर्नीचर देने की घोषणा की। विद्यालय के प्रबंधक राजेश भट्ट, प्रधानाचार्य सुमन भट्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य हेमंत प्रसाद , भाजपा नेता जीवन बोरा, रमेश बम, ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता, कमलदीप बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन हंसपाल, त्रिभुवन राठौर ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp