एन आई एन,

पिथौरागढ़। टनकपुर रोड में आज हनुमान मंदिर के निकट भीषण जाम लग गया। छोटे बच्चे, बुजुर्ग , महिलाएं और मरीज घंटों मार्ग में फंसे रहे। 

जाम के चलते लोगों को खासी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। सूचना देने के बाद भी जाम खुलवाने के लिए कोई नहीं पहुंचा । लोगों ने बताया कि इस स्थान पर आए दिन जाम लग रहा है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस अधीक्षक से ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक कराये जाने की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp