एन आई एन,
पिथौरागढ़। में बीती रात्रि नगर निगम तिराहे पर वाहन हटाने को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और पत्थर चल गये, चोट लगने से मुकेश और विजय घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉ. आशु अवस्थी ने बताया कि दोनों के सिर में चोट लगी है, मुकेश के सिर में टांके लगे हैं, दोनों का उपचार कर घर भेज दिया गया है। प्रभारी कोतवाल मदन सिंह बिष्ट ने बताया मारपीट करने वाले दोनों पक्षों का शांति भंग करने पर 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है। मारपीट के दौरान नगर निगम तिराहे पर काफी देर तक अफरा तफरी मच गई। लोगों ने पत्थरों से बचने के लिए भाग कर अपनी जान बचाई। इस क्षेत्र के लोगों ने शाम के समय पुलिस से गस्त करने की मांग उठाई है।