एन आई एन,
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को आज बीडी पांडे जिला चिकित्सालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. डीपी सिंह, डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ योगेश गौतम, मैट्रन मेडलीन लॉरेंस के एस अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी जया खाती, पल्लवी सिंह आदि मौजूद रहे।

लक्ष्मण सिंह महर परिसर में शोकसभा आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर परिसर निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडे , डॉ. कमलेश कुमार भाकुनी, डॉ. रुचिता पंगरिया, डॉ. गरिमा पुनेठा, डॉ. नवीन चंद रजवार, डॉ. भगवती प्रसाद पांडेय, डॉ चारू चंद्र पंत, डॉ कौशल किशोर बिजल्वाण, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. नीतू गोला आदि मौजूद रहे।