एन आई एन,
पिथौरागढ़। कारगिल शहीद कुंडल सिंह बेलाल की 26 वीं पुण्य तिथि पर आज बिलाई क्षेत्र में शहीद द्वार पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्व सैनिकों और स्थानीय लोगों ने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए दी गई उनकी शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान लोगों ने शहीद के सम्मान में जयकारे लगाये गये।
पूर्व सैनिक संगठन की ओर से शहीद की माता कुना देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक मनोहर सिंह बेलाल नवीन गुरु रानी महादेव गिरी मोहन जोशी कमान सिंह भूपाल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।