एन आई एन,
उत्तराखंड। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी के निधन पर प्रदेश सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

20 मई को समस्त सरकारी गैर सरकारी विद्यालय और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इस दौरान कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होंगे।