एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले के देवलथल तहसील में आज मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने लोगों की शिकायतें सुनी। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान हुआ। शिविर में जन्म मृत्यु के 12 प्रमाण पत्र जारी किए गए।
कुल 32 शिकायतें दर्ज की गई। शिविर में तहसीलदार सुरेश चंद्र बुडलाकोटी सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने देवलथल में निर्माणाधीन तहसील भवन के कार्य का निरीक्षण भी किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।