एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले की 108 एंबुलेंस व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। सोमवार की रात 9:00 बजे थल से एक गर्भवती महिला को लेकर जिला अस्पताल आ रही एंबुलेंस चोपड़ा के पास खराब हो गई। 1 घंटे तक इंतजार के बाद तेजम से दूसरी एंबुलेंस भेजी गई। महिला को पिथौरागढ़ छोड़ने के बाद लौटते वक्त वह भी रास्ते में जवाब दे गई। 

लोगों ने बताया कि 10 साल से संचालित हो रहे यह वाहन 3 लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुके हैं और आए दिन सड़क पर खराब हो रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र पाठक ने इन वाहनों की मरम्मत कराये जाने की मांग की। उन्होंने कहा है कि जिले को नए वाहन दिए जाएं।



Share on Facebook Share on WhatsApp