एन आई एन,
पिथौरागढ़। में राज्य गठन के बाद से आज तक नियमित नियुक्ति नहीं होने से खिन्न जिले के लैब टेक्नोलॉजिस्टों ने सचिवालय घेराव का समर्थन करते हुए कलेक्ट्रेट में आक्रोश जताया। टेक्नोलॉजिस्टों ने कहा कि 26 वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके लिए कोई सेवा नियमावली नहीं बनी है। प्रदेश में कोर्स कराए जा रहे हैं लेकिन उन्हें संविदा या ठेके पर ही तैनात किया जा रहा है।
तमाम युवा अपने भविष्य को लेकर परेशान है। टेक्नोलॉजिस्टों ने नियमित भर्ती शुरू किए जाने की मांग की। आक्रोश जताने वालों में हिमांशु जोशी, बिपिन चंद्र भट्ट, हेमराज बोरा, सपना ओझा, कुमुद कोठारी, प्रियंका बोहरा समेत तमाम लोग शामिल रहे।