एन आई एन,
पिथौरागढ़। में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से नाराज महिला कांग्रेस ने आज जिला अध्यक्ष भावना नगरकोटी के नेतृत्व पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर से बढ़ोतरी की गई है। क़ीमते बढ़ने से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है साथ ही अन्य वस्तुओं के मूल्य भी बढ़ रहे हैं, कीमतें बढ़ने का सीधा प्रभाव निर्माण कार्यों में भी पढ़ने लगा है।
आम आदमी के लिए जीवन मुश्किल होता जा रहा है उन्होंने अभिलंब तेल की कीमतों में कमी की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में पदमा बिष्ट, गीता पहरा, अंजुम आरा, सपना कोहली, गीता तिवारी, सरस्वती मखोलिया, रईसा बानो, राहुल लुंठी, सुमन वल्दिया, मनोज ठकुराठी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र सिंह लुंठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, मनोज ओझा आदि शामिल रहे।