एन आई एन,
पिथौरागढ़। स्व. भीम सिंह वल्दिया की पुण्यतिथि पर आज राजकीय इंटर कॉलेज आठगांव शिलिंग के छह मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन धनराशि वितरित की गई। सुरभि सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में महेश मखोलिया ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चे देश की धरोहर हैं इनको प्रोत्साहन देना समाज का दायित्व है।
शिक्षिका लक्ष्मी वल्दिया अपने स्व. पति भीम सिंह वल्दिया की स्मृति में वर्ष 2012 से प्रोत्साहन धनराशि दे रही है। इस अवसर पर चिकित्सा विभाग की ओर से बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में समिति के सचिव मोहन चंद्र पाठक, प्रधानाचार्य रवि जोशी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. दीपक कापड़ी ने किया।