एन आई एन,
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन और व्यापार संघ के तत्वाधान में प्राइम हॉस्पिटल लाइफ केयर काशीपुर ने सोमवार को बेरीनाग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
शिविर में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, हड्डी एवं जोड़ रोग तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच की। शिविर में 100 से अधिक लोगों को लाभ दिया गया। क्षेत्र वासियों ने शिविर की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजन की जरूरत बताई।