एन आई एन,

पिथौरागढ़। ज़िले में मुनस्यारी तहसील के लीलम गांव में आज सुबह लगभग 5:00 बजे कुंवर सिंह के मकान में अचानक आग लग गई। घर में रखा सामान कपड़े आदि जलकर राख हो गये। 

राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया है। बताया गया है कि आग गैस रिसाव के चलते लगी। मकान मालिक को आग से खासा नुकसान हुआ है।



Share on Facebook Share on WhatsApp