एन आई एन,
पिथौरागढ़। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बलुवाकोट थाना क्षेत्र मे आज गोपाल सिंह को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। बेरीनाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारपीट मामले के एक वारंटी अभियुक्त पुष्कर सिंह को तथा कोतवाली पिथौरागढ़ ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त अजय कोहली को गिरफ्तार किया ।
दोनों लोग बार-बार सम्मन भेजे जाने के बाद भी न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। दोनों के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था।