एन आई एन,
पिथौरागढ़। विधायक मयूख महल ने आज अपने कैंप कार्यालय में मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए रीडिंग जोन लाइब्रेरी को तमाम पुस्तकें उपलब्ध कराई। लाइब्रेरी का संचालन कर रहे पंकज सिंह ने कहा कि इन पुस्तकों से युवाओं को अपनी तैयारी को और मजबूत करने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने पुस्तक प्रदान करने के लिए विधायक महर का आभार जताया। इस अवसर पर भुवन पांडे ,त्रिलोक बिष्ट, निखिल ऐरी, आनंद पांडे, नागेंद्र महर आदि मौजूद रहे।