एन आई एन,

गंगोलीहाट क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एसएसबी जवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 11वीं बटालियन एसएसबी धारचूला में तैनात 27 वर्षीय हिमांशु कुमार पुत्र पुष्कर राम, निवासी चौड़ा धुरौली गंगोलीहाट पिथौरागढ़ से अपने गांव लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि शनिवार को वह पिथौरागढ़ से अपने गांव जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे के आसपास गंगोलीहाट-डूनी सड़क पर डूनी के पास उनकी बाइक अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 

हादसे में बाइक सड़क पर ही रह गई, जबकि हिमांशु गहरी खाई में जा गिरे। सूचना मिलते ही उनके गांव के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से उन्हें खाई से बाहर निकाला गया।

गंभीर रूप से घायल हिमांशु को निजी वाहन से जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन घाट के पास सिर में गंभीर चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।

गंगोलीहाट थाने के उप निरीक्षक आकिल सिद्दीकी ने बताया  शव को जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि जवान इन दिनों बाद छुट्टी पर था, गांव के जवान लड़के की मौत पर माता-पिता सहित ग्रामीण सदमे में है, वही एसएसबी की 11वीं बटालियन में भी अधिकारियों व कर्मचारियों ने दुर्घटना में जान गवाने वाले जवान की आकस्मिक मौत पर शोक व्याप्त है।



Share on Facebook Share on WhatsApp