एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। रविवार को डीडीहाट कोतवाली के प्रभारी संजय जोशी ने एक स्विफ्ट कार से 24 बोतल अवैध शराब बरामद की। इस मामले में सुनील कुमार निवासी गौड़ीहाट को गिरफ्तार किया गया है। 

क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चला रहे गौरव कुमार को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बलुवाकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक स्थान पर हल्ला गुल्ला कर रहे अब्दुल सहूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले भर में 79 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp