एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले के थल क्षेत्र के विनायक गांव की रहने वाली 84 वर्षीय महिला रेवती देवी लापता हो गई है। उनके पुत्र बसंत बल्लभ उप्रेती ने बताया कि 20 अप्रैल को वह एक शादी में शामिल होने कांडा बागेश्वर गई थी और शादी वाले घर से लापता हो गई।

तब से आज तक उनका कोई पता नहीं लग सका है। वह मानसिक रूप से कमजोर बताई गई है। उन्होंने रेवती देवी के लापता की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी है। पुलिस महिला का पता लगाने में जुटी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp