एन आई एन,
पिथौरागढ़। हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र समीर बोरा ने उज्बेकिस्तान में आयोजित अंडर 15 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मैडल जीता। स्पोर्ट्स कॉलेज का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैडल है। अनिल मुकाबले में उन्होंने कजाकिस्तान के बॉक्सर को कड़ी टक्कर देते हुए रजत पदक प्राप्त किया। डीडीहाट के सुनखोली गांव के रहने वाले समीर के पिता भूपेंद्र सिंह बोहरा और माता संजना देवी साधारण परिवार से हैं।
समीर की उपलब्धि पर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, खेल अधिकारी अनूप बिष्ट, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर देवी चंद, प्रशिक्षक रविंद्र ठाकुर, देश रत्न बोहरा ने समीर को बधाई दी है। आज कॉलेज में उनका भव्य स्वागत किया गया।