एन आई एन,

पिथौरागढ़। हिंदू जागरण मंच की बैठक आज जिला मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में मंच के कुमाऊं संभाग संगठन मंत्री मोहन ने संगठन के उद्देश्य और वर्तमान में देश के समक्ष और सामाजिक गतिविधियों , अवैध घुसपैठ , भूमि अतिक्रमण, महिला सुरक्षा सम्मान जैसी चुनौतियों की जानकारी दी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक मनू भट्ट ने की। 

उन्होंने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नीरज कार्की को जिला आर्थिक आयाम प्रमुख, मुकुल धामी को जिला युवा आयाम प्रमुख, जगदीश जोशी को जिला प्रचारक आयाम प्रमुख, योगेश सेठी को मूनाकोट ब्लॉक संयोजक, कुणाल को बिण ब्लॉक संयोजक, मोहित जोशी को सहसंयोजक, हरीश तिवारी को नगर सहसंयोजक, अनुराग चंद्र को नगर संपर्क प्रमुख, धर्मेंद्र महर को युवा आयाम प्रमुख , पारुल भट्ट को महिला आयाम प्रमुख ,लतिका जोशी को विधि आयाम प्रमुख का दायित्व दिया। कार्यकारिणी में तमाम सदस्य भी शामिल किए गए । बैठक में तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला सहसंयोजक अभिषेक जोशी ने किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp