एन आई एन,

मुनस्यारी तहसील क्षेत्र के पातलथौड़ में हरकोट बैण्ड के निकट शुक्रवार सुबह एक अर्टिगा वाहन खाई में गिर गया। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UK 05 TA 5586 क्वीटी से मुनस्यारी की ओर आ रहा था। सुबह करीब 9:45 बजे पातलथौड़ में हरकोट बैण्ड के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गया। वाहन में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे।

हादसे में ग्राम बला निवासी 70 वर्षीय नेत्र सिंह राणा पुत्र विजय सिंह की मौके पर मौत हो गई।

दुर्घटना में प्रताप सिंह राणा, हरीश सिंह, यमुना देवी, ममता देवी और चालक चंचल सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को प्रशासन, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रताप सिंह राणा, हरीश सिंह और ममता देवी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ रेफर किया गया है। मृतक के शव को मुनस्यारी सीएचसी की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस द्वारा पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।



Share on Facebook Share on WhatsApp