एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले के थल-मुवानी मोटर मार्ग में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे चोपड़ा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थल से मुवानी की ओर जा रही बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।

मृतकों की पहचान 24 वर्षीय प्रदीप ज्याला  पुत्र दरपान ज्याला निवासी माला सीमा तथा 19 वर्षीय बॉबी सिंह देउपा  पुत्र डिगर सिंह देउपा निवासी माला सीमा के रूप में हुई है। 

बताया गया कि बॉबी सिंह देउपा ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी। वहीं प्रदीप अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था।हादसे में 25 वर्षीय बलवंत भंडारी निवासी माला सीमा घायल हो गए। उन्हें हल्की चोटें आई हैं और उनका उपचार मुवानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर गहरी खाई से युवकों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक ही गांव माला सीमा के रहने वाले थे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ लग गई पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है, प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार हो सकता है।



Share on Facebook Share on WhatsApp