एन आई एन,

पिथौरागढ़। प्रदेश की मुख्य परिवीक्षा अधिकारी अंजना गुप्ता शनिवार को पिथौरागढ़ पहुंची। यहां पहुंचने पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती और लक्ष्मी भट्ट ने उन्हें आदि कैलाश का चित्र भेंट कर स्वागत किया। परिवीक्षा अधिकारी और प्रदेश कार्यक्रम अधिकारी प्रीति ने जिले में स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन, विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण व जिला बाल संरक्षण इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान वे विभिन्न समस्याओं से परिचित हुई।

उन्होंने विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग की ओर से संचालित विकास योजनाओं की समस्त जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाए। इस दौरान ललिता पंत, प्रेमा सुतेडी, सुरेंद्र आर्या , लीला देवी, पूर्णिमा शाह, ललित कुमार, कैलाश जोशी, रीता पोखरिया, आशा चन्द ,रितु भट्ट आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp