एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला अधिकारी आशीष कुमार भटगाई की नई पहल हैलो हेल्प का जनपद वासियों को शानदार समर्थन मिल रहा है। पहले दिन ही प्लेटफार्म पर 57 शिकायतें दर्ज हुई। जिन्हें संबंधित विभागों को ट्रांसफर किया गया है। 

ई डिस्टिक मैनेजर दिनेश वर्मा ने बताया कि इस नई व्यवस्था को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। लोग घर बैठे ही अपनी शिकायत प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन प्रातः 10:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक सक्रिय रहेगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp