एन आई एन,
पिथौरागढ़। नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाली महिला को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 15 अक्टूबर 2024 को थल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सूचना दी की पवन बिहार निवासी मीना देवी ने उनके पुत्र को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.5 लाख रुपए की ठगी की। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया।
न्यायालय द्वारा महिला को बार-बार सम्मन भेजे जाने के बाद भी वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुई। जिस पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया। थल थाना अध्यक्ष प्रकाश पांडे के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस की मदद से मीना देवी को आज टनकपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।