एन आई एन,

पिथौरागढ़। सुरक्षित ईंधन सुरक्षित जीवन अभियान पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में भी शनिवार को शुरू हुआ। न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता पैदल चलकर न्यायालय पहुंचे। सोमवार को भी अधिकारी और अधिवक्ता पैदल ही न्यायालय पहुंचेंगे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मंजू देवी ने कहा है कि वर्तमान समय में ऊर्जा संसाधनों का संरक्षण बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को ईंधन बचाने को अपने दैनिक जीवन शैली का हिस्सा बनाने की जरूरत है। बार संघ अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट ने कहा है कि ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं बल्कि भावी पीढियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp