एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। शनिवार को जाजरदेवल थाना प्रभारी मनोज पांडे ने शराब पीकर वाहन चला रहे हितेश धामी और महेश गिरी को गिरफ्तार किया।

थल थाना प्रभारी प्रकाश पांडे ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दिग्विजय लापड को हिरासत में लिया। जौलजीवी में अपर उप निरीक्षक महेश पंत ने एक वारंटी अभियुक्त दान सिंह को गिरफ्तार किया। जिले भर में यातायात नियम और मिशन मर्यादा का उल्लंघन करने पर 90 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।



Share on Facebook Share on WhatsApp