एन आई एन,
पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय महा प्रशिक्षण अभियान आज 10500 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा , हर्ष मल्होत्रा ,मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
मुख्य वक्ता शिव प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को भाजपा के एकात्मक मानववाद दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठा अंत्योदय के सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अनुशासित कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी उच्च हिमालय में यह कार्यक्रम करने में सक्षम हुई है। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने देश के समक्ष राजनीतिक, सामाजिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भाजपा के इतिहास ,केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों की जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने विकास और अपेक्षाओं पर अपनी बात रखी। भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने सभी अतिथियों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन इंद्र सिंह लुंठी ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी गोविंद पिलख्वाल, वर्गधिकारी निर्मल मेहरा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, फकीर राम टम्टा, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, अशोक नबियाल, धन सिंह धामी, स्वामी वीरेंद्रानंद, वीरेंद्र वल्दिया आदि मौजूद रहे।