एन आई एन,
पिथौरागढ़। बलुवाकोट थाना क्षेत्र से 15 रोज पूर्व लापता हुई महिला को पुलिस ने मुजफ्फरनगर से सकुशल बरामद कर लिया है। महिला के पति ने बलुवाकोट पुलिस में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसके मुजफ्फरनगर में होने का पता लगाया और महिला को खनदरिया से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपूर्द कर दिया है।