एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले के धारचूला तहसील में चार रोज पूर्व सोबला रोड में ट्राले से पोकलैंड मशीन उतारने को लेकर हुए विवाद में चाकू के हमले में घायल हुए अलीगढ़ पपूमपुर के श्याभठी निवासी ग्रिफ कर्मचारी चंद्रवीर सिंह की आज आगरा के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 

विवाद में विजय सिंह ने उसे चाकू मार दिया था। चंद्रवीर सिंह मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला बताया गया है। ग्रिफ के अधिकारी रामकिशोर मीणा की ओर से इस मामले में धारचूला कोतवाली में रिपोर्ट दी गई है। कोतवाल हरेंद्र नेगी ने बताया कि अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp