एन आई एन,
पिथौरागढ़। में थल क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप में आज पेट्रोल और डीजल की कमी के चलते ताले लग गए। पंप बंद होने से वाहन चालकों को तेल नहीं मिल पाया। जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि थल पेट्रोल पंप में 2500 लीटर का ईंधन रिजर्व में रखा गया है।
शुक्रवार की सुबह वाहन पहुंचने के साथ ही पेट्रोल पंप से वितरण शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि थल के दूसरे पंप में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। उन्होंने बताया जिले के सभी पेट्रोल पंपों में डीजल और पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।