एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले के भटेडी गांव की 29 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला पूजा धामी को अमन फाउंडेशन ने 6000 की मदद दी है। फाउंडेशन की टीम में आज सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना। 

टीम के सदस्य कमलेश सौन और पूनम पंत ने उन्हें धनराशि सौंपी और भविष्य में भी मदद का भरोसा दिया। पूजा धामी कैंसर से पीड़ित है और उनकी सर्जरी होनी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp