एन आई एन,

चंपावत। पूर्णागिरि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल चुराने वाले शातिर को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पीलीभीत निवासी नरेश पाल ने पुलिस को सूचना दी कि पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन के दौरान किसी व्यक्ति ने उनके मोबाइल चुरा लिए।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चेतन सिंह रावत ने सुराग लगाकर हितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो चोरी के मोबाइल , दो संदिग्ध मोबाइल बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp