एन आई एन,

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने जनपद में एक दिन नो व्हीकल डे घोषित करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य ऊर्जा संकट के प्रति जन जागरूकता पैदा करना है ।उन्होंने सभी अधिकारी कर्मचारियों से इस अभियान का हिस्सा बनने को कहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि शुक्रवार से जिले में हेलो हेल्प टोल फ्री नंबर शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को अपनी शिकायत दर्ज करने और उनका समाधान करने की सुविधा मिलेगी। लोग घर बैठे ही फोन के माध्यम से अपनी शिकायत शासन तक पहुंचा सकेंगे।  लोगों को लंबी दूरी तय कर जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। हेलो हेल्प सेवा की नियमित मॉनीटरिंग भी होगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp