एन आई एन,
पिथौरागढ़। आशा सर्टिफिकेशन कोर्स प्रथम एवं द्वितीय चरण के लिए पंजीकृत 114 आशाओं की प्रैक्टिकल परीक्षा 7 बैच में संपन्न हो गई। केंद्र सरकार और उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से आशाओं को सर्टिफिकेशन कोर्स कराया जा रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि 17 मई रविवार को आशा सर्टिफिकेशन की लिखित परीक्षा होगी।

इसके लिए राइंका मुनस्यारी में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को सफल बनाने में ब्लॉक समन्वयक गंभीर सिंह मेहता ने सहयोग दिया। लिखित परीक्षा में सफल रहने वाली आशा को सर्टिफिकेशन कोर्स, प्रमाण पत्र और ₹5000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।