एन आई एन,
पिथौरागढ़। पुलिस का ऑपरेशन प्रहार अभियान जारी है। जिले भर में 5 लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जिला मुख्यालय के नजदीकी भटेडी गांव की एक महिला ने 112 पर डायल कर सूचना दी कि उसका पड़ोसी पूरन राम उन्हें गाली गलौच कर रहा है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रमेश राम और मनोज सिंह बिष्ट को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अस्कोट क्षेत्र में रजत लुंठी और अमित कुमार को लड़ाई झगड़ा कर उत्पात मचाने के आरोप में हिरासत में लिया गया। मिशन मर्यादा और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 90 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।