एन आई एन,
पिथौरागढ़। वंचित राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी की धारचूला इकाई अध्यक्ष राजू डिगारी के नेतृत्व में आज तहसील कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि चयन प्रक्रिया में भेदभाव किया जा रहा है।
997 में लोग अभी भी चिंहीकरण से वंचित हैं। इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 20 मई को धारचूला में सरकार के खिलाफ विशाल जुलूस प्रदर्शन निकाला जाएगा। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से उप जिला अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया।