एन आई एन,

पिथौरागढ़। प्राथमिक विद्यालय के छात्र देव गिरी और दिव्या का जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

प्रधानाध्यापक त्रिलोचन जोशी ने समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए दोनों मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सतीश चंद्र, कविता धामी, अमित रावत, दीप्ति नेगी आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp